नयी दिल्ली , दिसंबर 03 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी को 46 प्रतिशत से अधिक वोट मिलना यही साबित करता है कि राजधानी के लोगों की पहली पसंद भाजपा ही है।
श्री सचदेवा ने निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली भाजपा ने निगम के उपचुनाव को पूरी गम्भीरता से लिया और 12 में से आठ महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर एक प्रयोग भी किया । यह बहुत खुशी की बात है कि आठ में छह महिला प्रत्याशियों का जीतना भाजपा के महिला सशक्तिकरण प्रयास को पूर्ण समर्थन दर्शाता है। इसी के साथ 12 में से 7 वार्ड जीतना और उपचुनाव में 46 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा को मिलना दर्शाता है कि भाजपा दिल्ली वालों की आज भी पहली पसंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित