गोरखपुर , अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में 'विकसित भारत.विकसित उत्तर प्रदेश 2047' के विजन पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और किसानों को सम्मानित करेंगे।

योगी की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ;टीसीएस. के एमडी एवं सीईओ के. कृतवासन उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय के ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष एमजीयूजी और सेंटर ऑफ मेडिकल इनोवेशन गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ग्रेटर नोएडा के साथ एक एमओयू का भी आदान प्रदान होगा।

इस अवसर पर एआई अवेयरनेस फॉर आल कार्यक्रम में योगदान देने वाले 13 विद्यार्थियों और हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एआई फॉर फार्मर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े पांच किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित