मेलबर्न , मार्च 02 -- फॉर्मूला वन ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स के आयोजक ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में लड़ाई की वजह से यात्रा में रुकावट के बावजूद सीजन की ओपनिंग रेस रविवार को तय योजना के अनुसार होगी।
ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रैविस औल्ड ने मेलबर्न में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारियों, टीम सदस्यों और ड्राइवरों के लिए इस रुकावट से सीजन के पहले रेस वीकेंड पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
औल्ड ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच पश्चिम एशिया के अंदर और बाहर बड़े पैमाने पर उड़ानों के रद्द होने से कुछ टीमों को यात्रा योजना बदलनी पड़ी हैं।
उन्होंने आगे कहा कि एफ1 अधिकारियों ने यह पक्का करने के लिए लॉजिस्टिक्स मैनेज करने का काम लीड किया है कि ड्राइवर और टीम के लोग मेलबर्न सुरक्षित पहुचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित