मुंबई , जनवरी 31 -- विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) में जनवरी में 29,071 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जनवरी में एफपीआई निवेशकों ने जनवरी में 35,962 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। डेट, हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में एफपीआई निवेशक शुद्ध रूप से लिवाल रहे यानी उन्होंने जितने पैसे निकाले उससे अधिक लगाये।
डेट में उन्होंने 6,013 करोड़ रुपये और म्युचुअल फंड में 650 करोड़ रुपये लगाये। इक्विटी से जुड़े म्यूचुअल फंड में 481 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डेट से जुड़े म्यूचुअल फंड में 42 करोड़ रुपये और अन्य में 128 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली रही।
यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई निवेशक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे हैं। इससे पहले दिसंबर में उन्होंने शुद्ध रूप से 38,721 करोड़ रुपये की पूंजी निकाली थी। साल 2025 में उनकी शुद्ध निकासी 83,972 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित