हैदराबाद , मार्च 02 -- हॉकी इंडिया ने कहा है कि आगामी एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालिफायर हैदराबाद, तेलंगाना के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरु होगी।
यह टूर्नामेंट आठ से 14 मार्च तक हैदराबाद के जी.एम.सी. बालयोगी हॉकी ग्राउंड खेला जायेगा।
हॉकी इंडिया ने अधिक से अधिक प्रशंसकों की पहुंच के उद्देश्य से ईस्ट स्टैंड के लिए टिकटों की कीमत 100 रूपये, नॉर्थ स्टैंड के लिए 50 रूपये और साउथ स्टैंड के लिए 25 रूपये निर्धारित की है। भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया अगस्त में होने वाले एचआईएच हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 के लिए तीन क्वालिफिकेशन स्पॉट के लिए मुकाबला करेंगे।
इस प्रतियोगिता के लिए टीमों को दो पूल में बांटा गया। इंग्लैंड, कोरिया, इटली और ऑस्ट्रिया पूल ए में हैं, जबकि मेजबान भारत को स्कॉटलैंड, उरुग्वे और वेल्स के साथ पूल बी में रखा गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत आठ मार्च को उरुग्वे के खिलाफ करेगी, जिसके बाद 9 और 11 मार्च को स्कॉटलैंड और वेल्स के खिलाफ मैच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित