नयी दिल्ली , जनवरी 31 -- विदेश मंत्रालय ने एप्सटीन फाइलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिक्र को खारिज करते हुए इसे एक अपराधी की कोरी कल्पना करार दिया है। मंत्रालय ने एप्सटीन फाइलों से संबंधित रिपोर्टों पर शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि यह एक तथ्य है कि प्रधानमंत्री जुलाई 2017 में इजरायल यात्रा पर गये थे लेकिन इसके अलावा उनके संदर्भ में एक ईमेल में दिये गये सभी संकेत पूरी तरह गलत और घटिया सोच पर आधारित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित