जम्मू , फरवरी 03 -- राज्य का दर्जा बहाल करने और देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरियों के कथित उत्पीड़न को समाप्त करने की मांग को लेकर सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) विधायकों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर 'राज्य का दर्जा बहाल करो' जैसे नारे लगाये। एनसी विधायक और मुख्य सचेतक मुबारक गुल ने कहा, "जम्मू-कश्मीर की अखंडता और विशेष दर्जे के लिए कई नेताओं ने कुर्बानी दी हैं। हम सत्र के दौरान सदन में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने, 370, 35-ए बहाल करने की मांग उठायेंगे।"उन्होंने कहा कि हम आखिरी सांस तक इस मांग को उठाते रहेंगे। लद्दाख भी एक दिन जम्मू-कश्मीर से फिर से जुड़ेगा और इसे मिलाकर एक पूरा राज्य बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित