देहरादून , फरवरी 24 -- दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन में युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी का एनएसयूआई ने विरोध किया है।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से एश्ले हॉल चौक तक शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया ,और जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए चिब को रिहा करने की मांग उठाई।

इस मौके पर विकास नेगी ने कहा कि हम गांधी विचारधारा के लोग है, महात्मा गांधी ने भी शर्टलेस होकर कई आन्दोलन किए, और ब्रिटिश साम्राज्य को हिला दिया।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित