नयी दिल्ली , मार्च 26 -- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगामी ग्रीष्मकाल के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा करते हुए छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम मई से जुलाई के बीच दो माह की अवधि का होगा। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को 20000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।चयनित अभ्यर्थियों को एनएचएआई के विभिन्न फील्ड कार्यालयों और नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैनात किया जाएगा, जहां वे विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।
इंटर्नशिप में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ कानून, प्रबंधन, वाणिज्य और जनसंचार जैसे गैर-तकनीकी क्षेत्रों के छात्र भी शामिल हो सकेंगे। चयनित छात्रों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा और इंटर्नशिप पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित