श्रीनगर , अप्रैल 22 -- राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को 2017 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप पर हुए हमले के एक आरोपी के दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में दो आवासीय संरचना कुर्क की।
पुलवामा के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ समूह केंद्र पर 31 दिसंबर, 2017 को जैश-ए-मोहम्मद के तीन सदस्यीय आत्मघाती दस्ते के हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हुये थे। इस मुठभेड़ में दो स्थानीय और एक पाकिस्तानी सहित तीन हमलावर मारे गये थे। बाद में फरवरी 2018 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किये गये फैयाज अहमद मागरे के दो घरों को आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने पांच मार्च को जारी अदालती आदेश पर कुर्क कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित