नयी दिल्ली , दिसंबर 22 -- देश के प्रमुख गैर-लाभकारी संगठन एनआईआईटी फाउंडेशन ने नई दिल्ली में "फ्यूचर-रेडी इम्पैक्ट" नाम से एक खास वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में वर्चुअल रूप से शामिल राज्यसभा सांसद और सूचना एवं प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सदस्य सुजीत कुमार ने कहा कि आज जब देश में आंकड़ों और तकनीक का मजबूत ढांचा मौजूद है, तब यह ज़रूरी है कि तकनीक गांव गांव तक सही तरीके से पहुँचे। उन्होंने इस अवसर पर डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एनआईआईटी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

एनआईआईटी फाउंडेशन की सीईओ सपना मौदगिल ने कहा कि उनके लिए प्रभाव सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों, साझेदारी और नीतियों से मिलकर बनी एक सच्चाई है। उन्होंने बताया कि जब टेक्नोलॉजी को सही सोच और संवेदनशीलता के साथ इस्तेमाल किया जाता है, तो यह युवाओं को सम्मान, अवसर और बेहतर भविष्य देती है।

इस कार्यक्रम में कॉर्पोरेट जगत, सामाजिक संगठनों, नीति-निर्माताओं और विकास क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप की थीम थी - "ह्यूमैनिटी, टेक्नोलॉजी और इन्क्लूजन", जिसमें यह बताया गया कि डिजिटल साधनों के ज़रिए समाज के सबसे पिछड़े वर्ग तक कैसे पहुँचा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित