सिरसा , दिसंबर 06 -- अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिताओं के लिए आठ दिसंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल ताऊ देवी लाल स्पोट्सज़् कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-3, पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ी ट्रायल वाले दिन सुबह 10:00 बजे तक निर्धारित स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।

जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि जो भी कर्मचारी या अधिकारी ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अपने विभाग से एनओसी प्राप्त कर निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होना होगा। खेल विभाग की ओर से किसी प्रकार का टी.ए./डी.ए. प्रदान नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों के अनुसार कुछ श्रेणियों के कर्मचारी इस प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे। इनमें रक्षा सेवाओं एवं अर्धसैनिक बलों के यूनिफार्म धारी कर्मचारी, स्वायत्त निकायों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वह कर्मचारी जो केंद्रीय मंत्रालयों के प्रशासनिक नियंत्रण में हों, दैनिक वेतनभोगी कमज़्चारी, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी तथा वे ऐसे कर्मचारी शामिल हैं जिनकी नियमित सेवा छह महीने से कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित