नयी दिल्ली/गुवाहाटी , मार्च 09 -- असम गण परिषद (एजीपी) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के वित्त सचिव जयंत खौंड ने एजीपी से इस्तीफा देकर रविवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस का दामन थाम लिया।

श्री खौंड ने दिल्ली में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बताया गया है कि एजीपी द्वारा चुनावी गठबंधन के तहत रंगनादी विधानसभा सीट भाजपा को दिए जाने से नाराज होकर श्री खौंड ने पार्टी छोड़ी। वह आगामी विधानसभा चुनाव में इस सीट से टिकट के दावेदार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित