वॉशिंगटन , फरवरी 07 -- अभिनेता स्टीव कैरल की आगामी कॉमेडी सीरीज़ 'रूस्टर' का पहला ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। एचबीओ पर आने वाली यह 10 एपिसोड की सीरीज़ आठ मार्च से शुरू होगी और इसके नये एपिसोड हर सप्ताह जारी किये जाएंगे। सीरीज़ का समापन 10 मई को होगा।

यह सीरीज़ 'टेड लासो' और 'श्रिंकिंग' के सह-निर्माता बिल लॉरेंस ने अपने पूर्व सहयोगी मैट टार्सेस के साथ मिलकर बनायी है। 'रूस्टर' में कैंपस कॉमेडी के साथ चरित्र-आधारित हास्य का मिश्रण देखने को मिलेगा। वैरायटी के अनुसार, ट्रेलर में स्टीव कैरल एक ऐसे बेस्टसेलिंग लेखक की भूमिका में नजर आते हैं, जो अपनी लोकप्रिय किताबों की शृंखला के लिए जाना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित