धर्मशाला , फरवरी 01 -- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने मार्च 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र अधीक्षकों और उप-अधीक्षकों की नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यह निर्णय उन पात्र शिक्षकों की सुविधा के लिए लिया गया है जो पहले तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे। इसके साथ ही इसका उद्देश्य परीक्षा प्रबंधन को मजबूत करना भी है। अब तीन फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा किये जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित