चंडीगढ़ , फरवरी 06 -- हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग ने एक बार फिर हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में निकाले गए स्नातकोत्तर शिक्षक (कंप्यूटर साइंस) के 1711 पदों का परिणाम आठ वर्ष बाद घोषित करना और उसमें भी केवल 39 अभ्यर्थियों का चयन होना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हजारों युवाओं को वर्षों तक उम्मीद में बांधे रखना और अंत में उन्हें अयोग्य घोषित कर देना उनकी मेहनत, आत्मसम्मान और करियर पर सीधा हमला है। इस दौरान भर्ती के नियम और पात्रता मानदंड बार-बार बदले गए तथा परीक्षा प्रणाली में लगातार बदलाव किए गए, जिससे अभ्यर्थी असमंजस में रहे। इस बीच बड़ी संख्या में युवा आयु सीमा पार कर गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित