भरतपुर , मार्च 21 -- राजस्थान में डीग के नगर थाना क्षेत्र में मेव थड़ी मोहल्ले में रास्ते में मोटर साइकिल खड़ी करने के मामले को लेकर शनिवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान भारी पत्थरबाजी से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में तनाव के बीच कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस दल गश्त कर लगा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामुदीन और मुद्दीन पक्षों में रास्ते में मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर कहासुनी से शुरू हुए विवाद में दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया जिससे क्षेत्र में तनाव हो गया। पथराव से दूर दूर तक चारों तरफ पत्थरों का अंबार लग गया। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित