समस्तीपुर , जनवरी 31 -- िहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।
श्री सरावगी ने आज यहां भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नौकरी के बदले जमीन घोटाले में पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पढ़ाई में फेल, खेल एवं राजनीति मे फेल और भ्रष्टाचार में शामिल व्यक्ति आज राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब परिवार की पार्टी को स्वीकार नहीं करने वाली है, जिसका उदाहरण बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होना है।
श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार में देश एवं बिहार विकसित बनने को अग्रसर है।
इस समारोह को भाजपा के विधान पार्षद तरूण कुमार, भाजपा विधायक बीरेंद्र पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष(उतरी)नीलम सहनी,भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित