अयोध्या, सितम्बर 25 -- एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथों पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और एक पेड़ मां के नाम अभियान में वृक्षारोपण भी किया।
अयोध्या महानगर में आयोजित संगोष्ठी में एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि देश सर्वोपरि की भावना से उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय को आत्मसात किया, आज मोदी सरकार उसी परिकल्पना को साकार कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
अयोध्या नगर निगम परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की साफ-सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित