वडोदरा , फरवरी 04 -- यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे में गुजरात के एकतानगर स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने एकतानगर स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों के समय मे परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का परिवर्तित समय का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09410 एकतानगर-अहमदाबाद स्टीम हेरिटेज स्पेशल (द्वि-साप्ताहिक) 14 पंरवरी से एकतानगर स्टेशन से 2020 बजे की बजाय अब 2030 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 20950 एकतानगर- अहमदाबाद जनशताब्दी एक्सप्रेस नौ फरवरी से एकतानगर स्टेशन से 2055 बजे की बजाय अब 2050 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन नं 69206 एकतानगर - प्रतापनगर मेमू के संचालन समय में दस फरवरी से परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन का एकतानगर स्टेशन पर 2235 बजे के बजाय 2105 बजे रवाना होगी। चांदोद स्टेशन पर 2259/2300 बजे के बजाय 2214/2215 बजे पहुंचेगी/ रवाना होगी। डभोई स्टेशन पर 2318/2320 बजे के बजाय 2233/2235 बजे पहुंचेगी/ रवाना होगी। प्रतापनगर स्टेशन पर 0005 बजे के बजाय 2315 बजे पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित