उदयपुर , जनवरी 16 -- परीक्षा तैयारी सेवा क्षेत्र अग्रणी कंपनी आकाश शैक्षणिक सेवा लिमिटेड (एईएसएल) ने भारतीय सेना के साथ करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सैनिकों और उनके परिवारों की मदद करना हैं।

एईएसएल के प्रबंध निदेशक चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों को बताया कि इसमें वर्तमान में सेवा दे रहे सदस्य, सेवानिवृत्त सैनिक, गैलेंट्री पुरस्कार विजेता, दिव्यांग कर्मी और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवार शामिल हैं। इस करार के तहत, एईएसएल देशभर में स्थित अपने सभी केंद्रों और शाखाओं में प्रवेश लेने वाले भारतीय सेना के विद्यार्थियों को विशेष लाभ प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि इस करार पर भारतीय सेना के कर्नल और एईएसएल के डॉ. यश पाल द्वारा हस्ताक्षर किये गये। श्री रेड्डी ने बताया कि भारतीय सेना के साथ साझेदारी के माध्यम से हम अपने बहादुर सैनिकों के त्याग का सम्मान करते हुए उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित