नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कहा है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नवीनतम एपिसोड में शो के 'व्हिस्पर गेम' का इस्तेमाल यह समझाने के लिए किया कि संदेशों को किस प्रकार विकृत किया जा सकता है। रहमान ने हाल ही में हिंदी फिल्म उद्योग के बारे में यह बात कह कर सुर्खियां बटोरी थीं कि यह उद्योग हाल के वर्षों में अधिक "सांप्रदायिक" हो गया है। गेम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "यह देखने का एक अच्छा अभ्यास है कि सूचना को कैसे गलत समझा जाता है। अलग-अलग राज्य, अलग-अलग संस्कृतियां। दुनिया की समस्या यही है कि संदेश रास्ते में कैसे विकृत हो जाते हैं।" रहमान शो में किशोर पांडुरंग बेलेकर द्वारा निर्देशित मूक फिल्म 'गांधी टॉक्स' के प्रमोट करने के लिए आए थे, जिसके लिए उन्होंने संगीत तैयार किया है। उनके साथ फिल्म के कलाकार भी मौजूद थे, जिनमें विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित