नयी दिल्ली , फरवरी 17 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि एआई पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन दुनिया में भारत की क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक बेहतर अवसर था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचार पाने की भूख के कारण इस शिखर सम्मेलन का पूरा माहौल अराजक हो गया है।

श्री खरगे ने मंगलवार को यहां एक बयान में कहा कि भारत की डिजिटल और एआई क्षमताओं को प्रदर्शित करने का यह एक शानदार अवसर था लेकिन इस एआई शिखर सम्मेलन में अव्यवस्थाओं को लेकर खबरें आ रही हैं। उनका कहना था कि खबरों के अनुसार 'प्रचार की भूखी' मोदी सरकार के घोर कुप्रबंधन के कारण यह सम्मेलन अराजकता में तब्दील हो गया है। इसमें शामिल संस्थाएं, अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले लोगों तथा आगंतुकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले ही दिन फोटो खिंचवाने के लिए सम्मेलन स्थल पर अचानक पहुंचने के कारण लोगों को सुरक्षा कारणों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित