न्यूयॉर्क , मई 01 -- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुद्ध जयंती (वैसाख दिवस) के अवसर पर दुनिया भर के बौद्ध समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए वैश्विक शांति और एकजुटता का आह्वान किया है।
श्री गुटेरेस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि वैसाख दिवस पर दुनिया भर के बौद्ध भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और उनके महापरिनिर्वाण का स्मरण करते हैं।
उन्होंने वर्तमान वैश्विक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष वैसाख का यह अवसर ऐसे समय में आया है जब दुनिया भू-राजनीतिक तनावों, विभाजन और संघर्षों से जूझ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित