हरिद्वार , फ़रवरी 19 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने 31 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि नियमित तलाशी के दौरान गुरुवार को भीमगोड़ा क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबिर अली (33 ) और शराफत अली (26 ) के तौर पर हुई है। दोनों पौड़ी गढ़वाल जिला के श्रीनगर के निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक को रामपुर बस अड्डे से शकील नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आने वाले यात्रियों और गंगाघाटों पर घूमने वाले लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की योजना बना रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित