ऋषिकेश , मई 01 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र अंतर्गत मालकुंठी पुल के पास शुक्रवार को नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। युवक अपने परिवार के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक नहाने के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और तेज बहाव में बहते हुए गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और बयासी टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। डूबने वाले युवक की पहचान वंश पुत्र तकदीर, निवासी निजामपुर (दिल्ली) के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा युवक की तलाश जारी है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है और रेस्क्यू अभियान में सहयोग कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित