ऋषिकेश, मार्च 22 -- उत्तराखंड में देहरादून जनपद के कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में लगातार चेकिंग और दबिश की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्यामपुर स्थित मंशा देवी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामअवतार निवासी गुमानीवाला, श्यामपुर बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर खुद सेवन करने के साथ-साथ पुड़िया बनाकर बेचता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित