जयपुर , फरवरी 03 -- राजस्थान के विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि उदयपुर जिले में खैरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड ऋषभदेव में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना का प्रस्ताव प्रकरणों की संख्या के कम होने के आधार पर उच्च न्यायालय द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित