पटना , दिसंबर 02 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने डॉ. प्रेम कुमार के निर्विरोध बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें हार्दिक शुभकामना दी है ।

श्री सिन्हा ने बयान जारी कर कहा कि आज भाजपा एवं समस्त बिहारवासियों के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि वरीय बिहार भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार का बिहार विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन की परंपरा तथा उनकी दशकों की जनसेवा पर जनता और विधान सभा के सभी सदस्यों के विश्वास का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में निरंतर स्वच्छ, संवेदनशील और विकासोन्मुख कार्यशैली को अपनाया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और जनता के प्रति समर्पण,इन सभी गुणों ने डॉ. प्रेम कुमार को बिहार की राजनीति में एक आदर्श स्थान दिलाया है। उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन के सभी दल उनके नेतृत्व, निष्पक्षता और संतुलित दृष्टिकोण पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि डॉ. कुमार मार्गदर्शन में बिहार विधान सभा की मर्यादा और मजबूती और अधिक सुदृढ़ होगी। वे निश्चित रूप से सदन को सुचारु रूप से चलाते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को और उंचाई प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित