वाशिंगटन , मार्च 18 -- अमेरिका ने ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आपूर्ति संकट से निपटने के लिए देश के भीतर तेल, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की शिपिंग पर लगे प्रमुख प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटा दिया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस निर्णय की जानकारी दी है।

अमेरिकी प्रशासन ने जहाजरानी संबंधी कानून 'जोन्स एक्ट' में अगले 60 दिनों के लिए छूट देने का फैसला किया है। इस छूट के बाद अब विदेशी झंडे वाले जहाजों को भी अमेरिकी बंदरगाहों के बीच तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक और कोयले जैसी वस्तुओं के परिवहन की अनुमति होगी। आमतौर पर जोन्स एक्ट के तहत अमेरिकी बंदरगाहों के बीच माल की ढुलाई केवल अमेरिका में पंजीकृत और निर्मित जहाजों द्वारा ही की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित