श्रीनगर , जनवरी 31 -- सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों तक रणनीतिक संपर्क बहाल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। बीआरओ नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप जाने वाले महत्वपूर्ण मार्गों को खोलने के लिए भारी बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर कर रहा है।
पिछले दस दिनों के दौरान कश्मीर के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की मोटी परत जम गई है। अधिकारियों ने बताया कि उरी सेक्टर में दिन-रात बर्फ हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बीआरओ के जवानों के साथ भारी मशीनरी को भी तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व बर्फ जमाव, कठोर मौसम, शून्य से नीचे तापमान और दुर्गम भू-भाग के कारण यह कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गया है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रोजेक्ट बीकन की 53 आरसीसी इस अभियान में अग्रिम पंक्ति में है और विषम परिस्थितियों के बावजूद महत्वपूर्ण सड़क संपर्क को चालू रखने के लिए संघर्ष कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित