प्रयागराज , नवंबर 04 -- मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती मंगलवार को गंगा स्वच्छता और श्रद्धा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगम नोज पर हजारों गंगा भक्तों के साथ मां गंगा में पांच डुबकी लगाई।
उन्होने पहली डुबकी दिव्य भव्य महाकुंभ मेले के सफल आयोजन की व्यवस्था को लेकर मोदी एवं योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करने के लिये थी। दूसरी डुबकी महाकुंभ मेले में आए साधु संतो के वंदन के लिए , तीसरी डुबकी करोड़ों श्रद्धालुओं के प्रति प्रयागराज वासियों की सद्भावना का अभिनंदन,चौथी डुबकी महाकुंभ मेले में पूरे विश्व में आए हुए श्रद्धालुओं का नमन और पांचवी डुबकी मां गंगा की अविरलता, निर्मलता और निरंतरता के प्रतिबद्धता के लिए है।
इस अभियान में देश के प्रदेश के गंगा भक्त हजारों की संख्या में शामिल होने पहुंचे हैं। खासकर उत्तर काशी हिमालय क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग शामिल हो रहे हैं।
उमा भारती ने कहा कि गाय और गंगा का संरक्षण करना सिर्फ सरकार का नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता अविरलता और निर्मलता के लिए मोदी सरकार ने 2014 में गंगा मंत्रालय बनाया जिसकी मंत्री वह स्वयं रही और गंगा की स्वच्छता के लिए दीर्घ कालीन ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया और इस पर कार्य भी जारी है लेकिन बीच में कोरोना महामारी के कारण काम प्रभावित हुए हैं और देश के अंदर बार-बार किसी न किसी राज्य में चुनाव होने के कारण देश के विकास में और गंगा के कार्य में रुकावट पैदा हो जाती है।
इसलिए देश के अंदर वन नेशन वन इलेक्शन की आवश्यकता है। वन नेशन वन इलेक्शन दृढ़ इच्छा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू होगा और हमें पूरा विश्वास है कि जिस तरह श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण और धारा 370 हटाकर अखंड भारत राष्ट्र का निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित