नयी दिल्ली , जनवरी 25 -- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन ने आज एक्स पर एक पोस्ट में कहा ''मैं सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। पुरस्कार विजेताओं के बेहतरीन योगदान और समर्पित सेवा ने देश को कई क्षेत्रों में समृद्ध किया है।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार पाने वालों को बधाई देते हुए मैं उन लोगों को भी सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूँ जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया है, जिनकी स्थायी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मैं सभी पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएँ देता हूँ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा ''हमारे देश के लिए उनके बेहतरीन योगदान के लिए सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई। अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी काबिलियत, लगन और सेवा हमारे समाज को और बेहतर बनाती है। यह सम्मान उस प्रतिबद्वता और काबिलियत की भावना को दिखाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।''केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा ''वे सामाजिक बदलाव के मशालची हैं, जिन्होंने अपनी असाधारण उपलब्धियों, गेम-चेंजिंग इनोवेशन और अथक समर्पण से अलग-अलग क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाया हैउन्होंने कहा कि ये पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन की निशानी हैं, जिसमें लोगों के पद्म पुरस्कार को राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित