नागपुर , मार्च 21 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान शनिवार को यहां पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक के.बी हेडगेवार की स्मृति में बने स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. हेडगेवार के योगदान को याद किया। उन्होंने आरएसएस मुख्यालय का भी दौरा किया और वहां के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें संगठन के इतिहास, कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी गई।

नागपुर स्थित स्मृति मंदिर डॉ. हेडगेवार को समर्पित एक महत्वपूर्ण स्मारक है, जो आरएसएस के लिए विशेष महत्व रखता है।

उपराष्ट्रपति का यह दौरा उनके महाराष्ट्र प्रवास का हिस्सा है। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में हिस्सा ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित