जयपुर , जनवरी 14 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नींदड़ में आयोजित पावन कथा के दौरान परम पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने महाराज श्री को उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं। दिया कुमारी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के चरणों में नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि महाराज श्री का सान्निध्य और आशीर्वाद समाज को धर्म, संस्कार और सेवा के पथ पर निरंतर प्रेरित करता है।
इस अवसर पर दिया कुमारी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि महाराज श्री का मार्गदर्शन सदैव समाज को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ता रहे और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित