जोधपुर , फरवरी 09 -- पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 में जोधपुर पुलिस की उपनिरीक्षक प्राची गुर्जर ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है।
पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश ने जोधपुर आगमन पर प्राची गुर्जर को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री प्रकाश ने कहा कि यह उपलब्धि संपूर्ण राजस्थान पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है, जो अन्य जवानों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित