नयी दिल्ली , मार्च 19 -- दिल्ली के पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दिशा निर्देशों के अनुसार दिल्ली सरकार उद्योगों को जिम्मेदारी के साथ बढ़ावा दे रही है और साथ ही प्रदूषण के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत कर रही है।
श्री सिरसा ने गुरूवार को कहा कि ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, दिल्ली सरकार की दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने सीपीसीबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार"फ्लेक्स/विनाइल/पीवीसी पर डिजिटल प्रिंटिंग" को ग्रीन कैटेगरी में शामिल किया है। यह फैसला सरकार की उस सोच को दिखाता है जिसमें प्रदूषण से लड़ते हुए उद्योगों को भी आगे बढ़ाया जाए और लघु उद्योगों की प्रगति को एक नई रफ़्तार मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित