जयपुर , फरवरी 10 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की गई है।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह रेल सेवा सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत रेल सेवा उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे का असारवा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 26964, असारवा (अहमदाबाद)- उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेल सेवा रास्ते में जावर, डूंगरपुर, हिम्मत नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित