उदयपुर , मार्च 16 -- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कुमार ने कहा है कि उदयपुर में बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा और ग्राहकों को बेहतर एवं त्वरित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

राजस्थान में उदयपुर में बैंक के नए क्षेत्रीय कार्यालय के सोमवार को शुभारंभ अवसर पर श्री कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा भौगोलिक राज्य है। राजस्थान की करीब 172 शाखाओं और जयपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर क्षेत्रों के संचालन एवं बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए उदयपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय शुरु किया गया। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने और बैंकिंग के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित