उदयपुर , मार्च 10 -- राजस्थान में उदयपुर शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में आग लगने से एक पर्यटक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बाहुबली पहाडी क्षेत्र में सोमवार देर शाम को अचानक आग लग गयी तेजी से भड़क गई। इस दौरान वहां घूमने पहुंचा मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी माखनसिंह आग और धुंए से घिर गया। धुंए के चलते वह मूर्छित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम का आपदा राहत दल घटनास्थल पर पहुंचा और उसे एम बी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार माखनसिंह आग के धुंए से दम घुटने से बेहोश हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित