पौड़ी गढ़वाल,11अप्रेल(वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए चल रहे क्रॉप कटिंग प्रयोगों का मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तहसील पौड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बौंसरी में गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित