वाराणसी, सितंबर 30 -- त्यौहारों के सीजन में यात्रा को लेकर उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं। नियमित ट्रेनों में लोगों को टिकट को लेकर परेशानी न उठानी पड़े इस लिए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि नियमित ट्रेनों, जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट उपलब्ध हैं।

प्रमुख ट्रेनों में उपलब्ध सीटें (1 अक्टूबर से) 20172 निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत में चेयर कार में 191 सीटें। 12002 निज़ामुद्दीन-भोपाल शताब्दी में चेयर कार में 200 सीटें। 22436 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत में चेयर कार में 306 सीटें (4 अक्टूबर से)। 22416 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत, चेयर कार में 654 सीटें (3 अक्टूबर से)। 12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी, चेयर कार में 234 सीटें। 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी, चेयर कार में 318 सीटें (3 अक्टूबर से)। 20645 अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत, चेयर कार में 168 सीटें। 22470 निज़ामुद्दीन-खजुराहो, चेयर कार में 299 सीटें। 12015 नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी, चेयर कार में 337 सीटें (4 अक्टूबर से) उपलब्ध हैं।

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील किया कि वे त्योहारी भीड़ वाली विशेष ट्रेनों के बजाय नियमित ट्रेनों का लाभ उठाएं, जो विश्वसनीय समय-सारिणी और उच्च-गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करती हैं।

प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली इन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। शताब्दी एक्सप्रेस इंटरसिटी यात्रा के लिए उपयुक्त, वातानुकूलित कोच के साथ दिन की यात्रा के लिए सर्वश्रेष्ठ। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें हर बजट के लिए व्यापक कवरेज और विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित