शिवहर, मार्च 15 -- शिवहर पुलिस तथा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने उत्तर बिहार के माने जाने वाले कुख्यात अपराधी चिरंजीवी सागर उर्फ चिरंजीवी भगत को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है ।

शिवहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि चिरंजीवी को जिले में चुनाव से संबंधित जारी वारंट मामले में गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी को शिवहर पुलिस शीघ्र ही रिमांड पर लेगी ।

उल्लेखनीय है कि चिरंजीवी सागर उत्तर बिहार में आतंक एक पर्याय बन चुके संतोष झा के दायें हाथ के रूप में जाना जाता है और पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित