साेल , मार्च 24 -- उत्तर कोरियाई के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने आधिकारिक तौर पर दक्षिण कोरिया को 'सबसे बड़े' दुश्मन के रूप में मान्यता दी है और उकसावे की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, श्री किम ने सोमवार को नवनिर्वाचित 15वीं सुप्रीम पीपुल्स असेंबली (एसपीए) के पहले सत्र में अपने भाषण के दौरान कहा कि राष्ट्रीय विकास की आवश्यकता को देखते हुए उत्तर कोरिया के संविधान में संशोधन किया गया है।

केसीएनए के अनुसार, देश ने दक्षिण कोरिया को आधिकारिक तौर पर 'सबसे बड़े शत्रु' के रूप में मान्यता दी है। हालांकि यह भी कहा कि संविधान संशोधन की चर्चा हुई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि संविधान में आधिकारिक तौर पर यह मान्यता दी गयी है कि नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित