देहरादून , जनवरी 08 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में तैनात राज्य पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर चयन हुआ है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम चार साल की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। यह चयन उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम है।

इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा कि यह चयन उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नये दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे,और केन्द्र सरकार और उत्तराखण्ड पुलिस की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित