देहरादून , मार्च 18 -- उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (यूएलडीबी) देहरादून में डाटा इंट्री ऑपरेटर पदों पर रिक्ति के सम्बन्ध में उत्तराखंड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर प्रकाशित विज्ञप्ति भ्रामक, झूठी और असत्य है।
बुधवार को इस संदर्भ में यूएलडीबी के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ)डॉ. राकेश सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2024 में पशुपालन विभाग की कार्यदायी संस्था के रूप में यूएलडीबी द्वारा 253 डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के संबंध में रोजगार प्रयाग पोर्टल पर एक विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी।
उक्त विज्ञप्ति तत्समय वर्ष 2024 के लिए थी, जो वर्तमान में प्रासंगिक नहीं है। उनके अनुसार हाल ही में कुछ माध्यमों से यह भ्रामक जानकारी प्रसारित हो रही है, कि उत्तराखण्ड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के 253 पद वर्तमान में रिक्त हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित