नैनीताल , जनवरी 23 -- समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मामले में देश को रास्ता दिखाने वाले उत्तराखंड में आगामी 27 जनवरी को यूसीसी दिवस मनाया जाएगा।

पिछले वर्ष इसी दिन 27 जनवरी को यूसीसी लागू हुआ था। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार नैनीताल जिले में यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कालेज में आयोजित होगा। इसके अलावा विकास खण्डवार भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

यूसीसी दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

श्री रयाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि दायित्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि नैनीताल, रामनगर, कालाढूगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल, ओखलकांडा विकास खंडों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तैयार करना सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित