देहरादून , मार्च 28 -- उत्तराखंड में शनिवार रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा।

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ( डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नयी दिल्ली की ओर से आयोजित इस अभियान के सन्दर्भ में सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित