देहरादून , जनवरी 29 -- उत्तराखंड में समग्र शिक्षा के तहत 544 और विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जायेगा, केन्द्र सरकार ने जिसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रदेश के नौनिहालों को पारम्परिक विषयों के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा मुहैया कराना है। ताकि युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पारम्परिक विषयों के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी, जिससे वह व्यावहारिक व तकनीकी कौशल में दक्ष होंगे साथ ही भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के लिये भी सक्षम हो सकेंगे।

योजना के तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र से छात्र-छात्राओं को आठ विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा दी जायेगी। नये स्वीकृत विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के जल्द संचालन को विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित