चंपावत , दिसंबर 05 -- केन्द्र सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टनकपुर से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा को स्वीकृति दे दी है।

चंपावत जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वूपर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि इस कदम से जहां उत्तराखंड का सिख समुदाय लाभान्वित हो सकेगा वहीं प्रदेश के पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब की ओर से भी इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित